दक्षिण कश्मीर के पुलवामा में ख्रेव वन इलाके में सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ कर वहां से हथियार एवं गोला बारूद का जखीरा बरामद किया है।
पुलिस के एक प्रवक्ता ने आज बताया कि खुफिया सूचना के आधार पर सेना और पुलिस के एक दल ने पम्पोर इलाके में कल रात एक संयुक्त अभियान चलाया।
प्रवक्ता ने बताया कि तलाशी के दौरान, सुरक्षा बलों ने एक आतंकवादी ठिकाने का भंडाफोड़ किया और एक एके राइफल, पांच एके मैगजीन, 127 कारतूस, पांच हथगोले, सात यूबीजीएल ग्रेनेड, दो डेटोनेटर और अन्य सामग्री बरामद की है।