फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेटाडोर खाई में गिरी, एक की मौत, डेढ़ दर्जन घायल

Tue, 26 Jul 2016 11:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
- फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
श्रद्धालुओं को लेकर जम्मू जा रही एक मेटाडोर के खाई में गिरने से एक की मौत हो गई, जबकि डेढ़ दर्जन के करीब घायल हो गए। हादसा रात करीब नौ बजे हुआ। आनन-फानन में घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से दो को जम्मू मेडिकल कालेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार वाराणसी के रामनगर और छोटा मिर्जापुर से श्रद्धालुओं का एक ग्रुप आया था, जो माता वैष्णो देवी का दर्शन कर शिवखोड़ी गया। वहां से वे मेटाडोर (जेके206320) से जम्मू लौट रहे थे। 

जैसे ही वह अखनूर के पास तुंगी मोड़ पर पहुंचे, वाहन को रुकवा कर कुछ श्रद्धालु लघुशंका करने लगे। चालक भी उतर गया। कुछ श्रद्धालु वाहन में ही थे। इस दौरान मेटाडोर स्टार्ट थी। तभी अचानक मेटाडोर चल पड़ी और 200 फुट गहरी खाई में जा गिरी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवखोड़ी में दर्शन कर जम्मू लौट रहे थे वाराणसी के श्रद्धालु

दुर्घटना
हादसे में डेढ़ दर्जन के करीब लोग घायल हो गए। आनन-फानन में घायलों को अखनूर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। मृतक मनोज कुमार (27) वाराणसी के रामनगर के मलहिया का रहने वाला था। कुलविंदर कुमार और रवि को प्राथमिक उपचार के बाद जम्मू मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। 

लक्ष्मण यादव, कुलदीप श्रीवास्तव, सौदागर, रमेश कुमार, अनिल शुक्ला, कुलमेल कुमार जिला अस्पताल अखनूर में उपचाराधीन हैं। बाद में लक्ष्मण, कुलदीप और रमेश को जीएमसी रेफर किया गया। बताया जाता है कि श्रद्धालुओं की जम्मू से वाराणसी के लिए रात साढ़े 10 बजे ट्रेन थी। 

हादसे के बाद चालक फरार है। जीएमसी में इलाज करा रहे घायलों ने बताया कि वे 50 लोग आए थे। 30 लोग सोमवार को ही ट्रेन से लौट गए। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें