फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस स्टैंड में हत्या के इरादे से आया युवक गिरफ्तार

Thu, 16 Feb 2017 04:00 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
arrest - फोटो : demo
विज्ञापन
जम्मू शहर के बस स्टैंड हत्या होने की घटना टल गई। पुलिस ने बस की टिकट काटने वाले एक व्यक्ति की हत्या करने के इरादे से आए आरोपी युवक को तेजधार टोके के साथ दबोच लिया। हालांकि उसके साथ आए दो साथी फरार हो गए। उनकी तलाश में पुलिस दबिश देकर छापे मार रही है।
विज्ञापन


सुनारपुरा का रहने वाला युवराज अपने दो साथियों के साथ बुधवार की रात बस स्टैंड पहुंचा। मौके पर मौजूद बस स्टैंड पुलिस कर्मियों को इसकी सूचना मिली। इसके बाद पुलिस कर्मी उसके पास पहुंचे और उसे दबोच लिया। उसके पास से टोका बरामद हुआ।

आरोपी ने बताया कि वह बस स्टैंड में कृष्णा नगर के रहने वाले गिरधारी लाल की हत्या करने के इरादे से आया था। उसकी बस टिकट की पर्चियों को लेकर कोई पुरानी रंजिश है। आरोपी युवक के खिलाफ पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें