फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 लाख की हेराफेरी, नौ मुलाजिमों पर मुकदमा

Tue, 14 Apr 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
major scam in jammu SSA and MDM
सर्व शिक्षा अभियान और मिड डे मील के फंड में 1368370 रुपये की धांधली किए जाने का मामला सामने आया है। विजिलेंस ने मामले में प्राथमिक जांच के बाद नौ मुलाजिमों पर मामला दर्ज किया है। विजिलेंस विभाग के मुताबिक वर्ष 2011-12 के दौरान अधिकारियों के खिलाफ धांधली के आरोप लगे थे। इसके बाद से विजिलेंस विभाग इस मामले में जांच कर रहा था। विजिलेंस ने जांच में पाया कि धांधली में शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अलावा जेके बैंक की सोपोर ब्रांच के कुछ स्टाफ सदस्य तथा कुछ अन्य लोग भी शामिल हैं। इस मामले में डेंगरपोरा की तत्कालीन जेडईओ आसिया बेगम, कर्मचारी बशीर अहमद मीर, नजीर अहमद, जेडईपीओ मेहराजुदीन शाल, डेंगरपोरा जेडईओ कार्यालय के तत्कालीन जूनियर सहायक रिफत अरा, वारपोरा स्कूल के हेडमास्टर जिलानी पुख्ता, येंबरजुलवारी स्कूल के हेडमास्टर जहूर अहमद और सोपोर के जेके बैंक के स्टाफ के कुछ लोग शामिल हैं। 1368370 रुपये की धांधली के आरोप में विजिलेंस ने इन मुलाजिमों के खिलाफ मामला दर्ज किया। विजिलेंस ने जांच में पाया कि जेडईओ कार्यालय के अधिकारिक अकाउंट से इस राशि को निकाल कर नायमा अख्तर नाम की लड़की के अकाउंट में रुपये ट्रांसफर किए गए। इसके बाद इन रुपयों को निकाला गया। विजिलेंस ने इस मामले में आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार एक्ट के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें