फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मां-बेटी पर गिरी आसमानी बिजली

Wed, 25 Feb 2015 09:07 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचेरी मार्ग पर बुधवार की दोपहर को बिजली गिरने से मां-बेटी घायल हो गईं। दोनों पेड़ के नीचे खड़ी थी और मेटाडोर का इंतजार कर रही थीं।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पट्टी निवासी चंचला देवी (38) और उनकी बेटी रेखा (18) दोपहर करीब तीन बजे उधमपुर आने के लिए मेटाडोर का इंतजार कर रही थी।

बारिश होने के कारण दोनों पेड़ के नीचे खड़ी हो गईं। इसी दौरान बादल गरजे और बिजली कड़की। बिजली सीधे पेड़ पर गिरी। देखते ही देखते पूरा पेड़ झुलस गया।  

इस दौरान मां और बेटी भी बिजली की चपेट में आ गईं। उन पर पेड़ की टहनियां भी गिरीं। दोनों को गहरी चोटें आई हैं। जोर से धमाके की आवाज के कारण लोग सहम गए।

इस दौरान कुछ लोगों ने मां-बेटी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। रेखा देवी के सिर पर गहरी चोटों के कारण उनहें जम्मू रेफर कर दिया गया, जबकि  चंचला देवी का उपचार उधमपुर में जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके पहले मंगलवार को बिजली गिरने से रिट्टी में संसार चंद के घर में पानी की टंकी फट गई। मकान की दीवारों में दी दरारें आई हैं। पिछले 15 दिनों में बिजली गिरने की जिले में यह तीसरी घटना है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें