चोरों ने शादी के लिए खरीदे आभूषण और अन्य सोने-चांदी के जेवरात चुरा लिए हैं।
शहर के पीर मिट्ठा इलाके में एक अजीबोगरीब किस्म की चोरी सामने आई है। जहां चोर अपनी कार छोड़ गया और दूसरे की ले गया। हालांकि चोर की कार का कोई दस्तावेज नहीं मिला है और न ही गाड़ी का कोई नंबर है। इसलिए यह जानना और भी अहम हो गया है कि चोरी का मकसद क्या है।
चोरी की गई कार (जेके02एबी, 5005) हाईकोर्ट के एक वरिष्ठ वकील डीएस चौहान की है। एसएचओ पीर मिट्ठा जावेद मलिक का कहना है कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मंगलवार की आधी रात को दलपत्तियां मोहल्ले में लगी एक बैगनार कार को चोरी किया गया। सुबह जब वकील अपने घर के बाहर निकले तो देखा कि उनकी कार की जगह कोई और कार खड़ी थी।
उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटना का जायजा लिया। एसएचओ का कहना है कि जो कार खड़ी मिली उसका नंबर नहीं और न ही कोई दस्तावेज मिला।
पुलिस जांच कर रही है कि आखिर चोरी कार कहां से आई है। पुलिस ने कई लोगों से पूछताछ की है। पिछले कुछ दिनों से पीर मिट्ठा में लगातार वाहन चोरियों की घटनाएं हो रही हैं।