फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी फर्द बनाकर बेच दी दूसरे की जमीन

Tue, 27 Jan 2015 08:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
क्राइम ब्रांच ने जमीन के एक मामले में राजस्व विभाग के अफसर के अलावा भूमाफिया के खिलाफ केस दर्ज किया है। कालू चक निवासी योगराज सिंह चाढ़क ने क्राइम ब्रांच को शिकायत की कि उनके पास छह कनाल का प्लाट गांव सुजवां में है।
विज्ञापन


शिकायत के अनुसार सतविंदर सिंह (निवासी निटको लाइन, ताला तिल्लो), सरफराज अहमद (राजीव नगर, बिक्रम चौक) और नरेश गुप्ता (सरवाल) उनके पास आए और उसकी जमीन के लिए दस लाख रुपये प्रति कनाल देने का प्रस्ताव दिया।

उन्होंने कुल 60 लाख रुपये में से 19 लाख रुपये दिए और सेल डीड बनने के समय शेष 41 लाख रुपये देने की बात कही। आरोपियों के आश्वासन के बाद उन्होंने जमीन की पावर आफ अटार्नी आरोपी सतविंदर सिंह के नाम कर दी।
विज्ञापन


कुछ समय इंतजार करने के बावजूद न तो आरोपियों ने उनसे संपर्क किया और न ही उन्हें शेष राशि अदा की। धोखाधड़ी की आशंका से उन्होंने तत्काल पावर आफ अटार्नी तोड़ दी और संबंधित पटवारी के पास पहुंचे।

साथ ही उन्हें पावर आफ अटार्नी समाप्त करने की एक कापी देते हुए इस संबंध में फर्द जारी न करने को कहा। शिकायतकर्ता के अनुसार इसके बावजूद पटवारी ने बिना उनकी ओर से किसी आवेदन के अपने लाभ के लिए उक्त जमीन की फर्द जारी कर दी।

उक्त फर्द के आधार पर तीन सेल डीड सरदारी लाल, नीलम शर्मा और नरिंदर कुमार के नाम पर बनाई गईं। इस तरह आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है।

क्राइम ब्रांच ने प्रारंभिक जांच में पाया कि शिकायत के अनुसार धोखाधड़ी की बात सही पाई गई। उसके आधार पर क्राइम ब्रांच ने आरपीसी की धारा 420, 465, 466, 467, 468, 471, 120-बी और 5(2) पीसी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया और जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें