फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीरी छात्र ने हैदराबाद में की खुदकुशी

Fri, 20 Feb 2015 11:50 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले के रहने वाले पीएचडी स्कॉलर तारिक-उल-इस्लाम ने हैदराबाद में खुदकुशी कर ली। तारिक ने हॉस्टल के कमरे में फंदे से लटककर जान दे दी। हैदराबाद पुलिस द्वारा शुक्रवार को जम्मू-कश्मीर पुलिस को जानकारी दी गई कि गांदरबल के धोबीपुरा गांव के रहने वाले तारिक-उल-इस्लाम ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
विज्ञापन


हैदराबाद पुलिस के अनुसार, वह आईआईटी हैदराबाद में पीएचडी इकोनॉमिक्स का स्कॉलर था। अपने दो दोस्तों अवंतिपुरा के रहने वाले तौसीफ अहमद और कुलगाम के रहने वाले सज्जाद अहमद से मिलने गया था। वह दोनों सेंट्रल यूनिवर्सिटी हैदराबाद में एमए के छात्र हैं। रात अपने दोस्तों के साथ बिताने के बाद वह शुक्रवार को साथ वाले कमरे में नमाज पढ़ने गया।

लेकिन जब कुछ समय तक वह नहीं लौटा तो उसके दोस्तों ने जब कमरे का दरवाजा तोड़ा तो तारिक को फंदे पर लटका पाया। हैदराबाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। शुरूआती जांच में बताया गया कि तारिक ने आत्महत्या की है। फिलहाल इस मामले को लेकर जम्मू कश्मीर पुलिस हैदराबाद पुलिस के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें