फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांपोश कालोनी हत्याकांड: आरोपी अभी भी बाहर

Tue, 20 Jan 2015 10:08 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जानीपुर के पांपोश कालोनी में महिला की हत्या मामले की पड़ताल अब रफ्तार पकड़ेगी। महिला की मौत के अंतिम क्रियाकर्मों के पूरा होने का इंतजार कर रही पुलिस ने अब इसे लेकर शिकंजा कसने की तैयारी कर ली है।
विज्ञापन


हत्या को लेकर महिला के ससुरालियों से भी कड़ी पूछताछ करने की तैयारी की जा रही है। आरोपी पति अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उसका फोन कई दिनों से आफ है। इससे उसकी लोकेशन पता नहीं चल पा रही है।

जानीपुर के एसएचओ मंजूर कोहली ने बताया कि महिला के परिवार वाले उसकी मौत के बाद रिवाजों को निभा रहे थे। इसलिए पुलिस ने किसी से पूछताछ नहीं की। अब पुलिस ने इसे लेकर तैयारी कर ली है। ससुरालियों से भी पूछताछ की जाएगी।
विज्ञापन


दरअसल, मृतक महिला के जीजा ने पुलिस को दिए बयान में कहा है कि मृतका की मौत की जानकारी आरोपी के पिता ने दी थी। आरोपी के पिता ने मुंबई से फोन कर इसकी जानकारी दी थी। पुलिस आरोपी के पिता से भी पूछताछ करेगी।

अन्य ससुरालियों से भी पूछताछ होगी। पिछले एक साल से आरोपी पति महिला को तंग कर रहा था। कई बार मार पीट की वारदात हुई। ससुरालियों को इसकी पूरी जानकारी होने के बाद भी कुछ नहीं किया गया।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें