फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत में बड़े हमले की फिराक में है आईएसआई

विज्ञापन
विज्ञापन
पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई भारत में बड़ा आतंकी हमला करने की साजिश रच रही है। आईएसआई ने आतंकी तंजीमों और सिख उग्रवादी संगठनों को भारत के खिलाफ एकजुट किया है। ये दिल्ली, पंजाब और जम्मू-कश्मीर को संभावित निशाना बना सकते हैं।
विज्ञापन


अधिकारियों के मुताबिक पाक एजेंसी के कुछ वरिष्ठ अधिकारियों ने हाल ही में लश्कर, जैश और हिजबुल तथा सिख उग्रवादी संगठन बब्बर खालसा इंटरनेशनल व खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के आतंकियों के साथ बैठक की थी।

इन संगठनों को संभावित हमले के लिए बजट उपलब्ध कराया गया है। सूचना मिली है कि पीओके तथा दूसरे हिस्सों के 15-20 आतंकियों को सीमा पार हथियार चलाने का प्रशिक्षण दिया गया है।
विज्ञापन

Trending Videos
विज्ञापन

हाफ‌िज सईद कर रहा स‌िख आतंकी ग्रुप की मदद

इस काम में जमात-उद-दावा के प्रमुख हाफ‌िज सईद ने भी मदद की है। बताया जा रहा है कि कुछ आतंकियों ने खालिस्तान जिंदाबाद फोर्स के प्रमुख रंजीत सिंह उर्फ नीटा की मदद से पाक के करतारपुर साहिब गुरुद्वारा में सिख रीति रिवाजों और गुरमुखी लिपि पढ़ने का प्रशिक्षण लिया है। उन्हें पंजाब की भौगोलिक स्थिति से भी अवगत कराया गया है।

जम्मू-कश्मीर और पंजाब की सुरक्षा एजेंसियों को सावधान कर दिया गया है। आशंका जताई गई है है कि जम्मू-कश्मीर से पंजाब जाने वाले ट्रकों में हथियार भेजे जा सकते हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें