फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांपोश कालोनी हत्याकांड को सुलझाने भेजीं टीमें

Sun, 08 Feb 2015 11:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जानीपुर के पांपोश कालोनी में महिला की हत्या मामले में पुलिस ने अभी हत्यारे पति को नहीं पकड़ा है। आरोपी पति की तलाश में बाहरी राज्यों में पुलिस ने अपनी टीमें भेज दी हैं। आरोपी का कुछ सुराग मिलने से पुलिस ने कार्रवाई करने की कोशिश की है।
विज्ञापन


एसपी शिवदेव सिंह चौहान ने बताया कि बाहरी राज्यों में आरोपी की तलाश के लिए टीमें भेजी गई हैं। कई जगहों पर उसकी तलाश में छापेमारी की गई है और संबंधित राज्यों से भी बात की गई है। जल्द ही आरोपी को पकड़ा जाएगा।

गौरतलब है कि करीब 20 दिन पहले पांपोश कालोनी इलाके में एक किराए के मकान में रहने वाले व्यक्ति ने अपनी पत्नी का गला घोंटकर हत्या कर दी थी।

इसके बाद वह मौके से फरार हो गया। आरोपी ने शव को बेड शीट में लपेट कर बेड के नीचे रखा दिया था। पुलिस ने आरोपी पति के परिवार वालों से भी पूछताछ की है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें