करीब तीन महीने पहले रामनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत पड़ते बरमीन इलाके में
संदिग्ध परिस्थितियों में बरामद महिला के शव के मामले को पुलिस ने सुलझाने
का दावा किया है। एसएसपी मो. सुलेमान चौधरी ने बताया कि जब मामले की गहराई
से जांच की तो पता चला कि महिला की हत्या उसके ही पति अशोक कुमार ने ही की
थी।
एसएसपी ने बताया कि सात अप्रैल को पुलिस को सूचना मिली की बरमीन में
नाले में रजनी देवी का शव पड़ा है। प्रारंभिक जांच में पुलिस ने धारा 174
के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। एसडीपीओ रामनगर अभिषेक शर्मा और एसएचओ
रामनगर दीपक पठानिया को जांच के दौरान पता चला कि रजनी का उसके पति अशोक
कुमार के साथ काफी समय से विवाद चल रहा था।
2013 में रजनी ने रामनगर पुलिस
स्टेशन में अपने पति के खिलाफ हत्या के प्रयास और अन्य कई तरह के आरोप
लगाकर एफआईआर भी दर्ज करवाई थी। लंबे समय से रजनी अपने मायके में रह रही
थी।