फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरहद पार से केरल जा रहा करोड़ों का ड्रग्स जम्मू में पकड़ा गया

Wed, 08 Jun 2016 10:59 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
नशे की खेप देखते पुल‌िस अध‌िकारी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पुलिस ने अंतर्राज्यीय ड्रग माफिया का भंडाफोड़ कर ड्रग्स की बड़ी खेप और पांच तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस, इंटेलिजेंस और एसओजी के को-आर्डिनेशन ग्रुप ने पुख्ता इनपुट पर शहर के नरवाल चौक से पांच तस्करों को दबोचा।
विज्ञापन


ड्रग तस्करों से 10 किलो हेरोइन, 10 किलो ब्राउन शूगर और 11.40 लाख रुपये नकद बरामद किए गए हैं। प्रारंभिक जांच में हुए खुलासे के मुताबिक सीमापार से लाई गई खेप टंगधार से दक्षिण भारत के केरल राज्य ले जाई जानी थी।

खरीद फरोख्त के लिए जम्मू को ट्रांजिट स्थान के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा था। पुलिस ने तस्करों से पूरे नेटवर्क के राज उगलवाने के लिए पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पकड़ी गई ड्रग्स की कीमत करोड़ों में

10-10 किलो हेरोइन और ब्राउन शूगर सहित पांच गिरफ्तार - फोटो : Amar Ujala
आईजीपी जम्मू दानेश राणा ने बताया कि दिल्ली इंटेलिजेंस के माध्यम से आई सूचना के आधार पर पुलिस ने नरवाल चौक पर नाका लगाया। इससे पहले पुलिस ने काफी दूर पहले से ही तस्करों की लाल रंग की कार नंबर जेके03बी-5905 का पीछा करना शुरू कर दिया था।

मौका पाकर नरवाल में कार को काबू कर लिया गया। उसमें सवार लोगों की तलाशी लेने पर हेरोइन, ब्राउन शूगर और लाखों रुपये बरामद कर लिए। पकड़े गए तस्करों की पहचान टंगधार (कुपवाड़ा) के शफीक अहमद, अब्दुल मनन, केरल (पेंडूकुंदी, मरुंडा, मुंडा पोती मल्लापुरम) के जतिन पीसी, केरल (टक्कड, हाउस, कुन्नू मल्ल पोती ) के ही निजाम-उल-दीन और पंजाब (कामोके, ब्यास ) के सुरजीत सिंह के रूप में की गई है।

त्रिकुटा नगर थाने में तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उनकी कार सीज कर ली गई है। आईजी के अनुसार हेरोइन उच्च गुणवत्ता वाली है जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों में है।

छानबीन में जुटी पुलिस टीम के एक वरिष्ठ अफसर ने बताया जम्मू में बड़ी खेप का पकड़ा जाना बड़ी सफलता है। इस मामले में पकड़ी गई ड्रग्स की खेप सीमापार से कश्मीर में दाखिल हुई।

इसके बाद ड्रग्स के कुरियर इसे जम्मू तक लेकर आए। यह खेप केरल ले जाई जानी थी। पंजाब के बिचौलियों ने ड्रग्स बेचने और खरीदने वालों में डील करवाई। ड्रग्स के साथ पकड़ा गया पैसा खरीद फरोख्त के लिए ही इस्तेमाल होना था। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें