जम्मू के नवाबाद पुलिस स्टेशन में एक होटल कर्मी पर शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है। आरोपी अभी पुलिस के हाथ नहीं लगा है। जानकारी के अनुसार बिश्नाह की रहने वाली एक युवती ने पुलिस के पास शिकायत दर्ज करवाई। बताया कि वह एक होटल में काम करती है।
जहां काम करने वाले झज्झर कोटली के कनयाला निवासी प्रमोश भगत ने उससे दुष्कर्म किया। वह कई महीनों से उसके साथ शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करता रहा। अब जब शादी की बात आई तो वह साफ मुकर गया। दोनों के बीच शादी को लेकर कई बार झगड़ा भी हो चुका है।
पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद मेडिकल जांच करवाई। आरोपी को पकड़ने के लिए होटल में भी छापा मारा गया, लेकिन अभी वह पकड़ में नहीं आया है। पुलिस ने होटल में काम करने वाले कुछ अन्य कर्मियों से इस मामले को लेकर पूछताछ की है।