फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिर कटी लाशों की गुत्थी अब भी अनसुलझी

Mon, 09 Feb 2015 01:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे पर पंजग्राई के पास एक मिली सिर कटी लाश का मामला सुलझ नहीं पाया। पुलिस ने मृतक के शव को मेडिकल कालेज अस्पताल के शवगृह में पहचान के लिए रखा हुआ है।
विज्ञापन


लेकिन चेहरे का हालत बिगड़ी होने की वजह से पहचान नहीं हो पा रही। रविवार को पुलिस ने मामले की जांच के लिए घटनास्थल के आसपास जांच की और लोगों से पूछताछ की,  लेकिन कोई सुराग नहीं लग पाया है।
 
बताते चलें कि शनिवार को नगरोटा पुलिस ने धड़ से अलग किए गए सिर को घटनास्थल से करीब 300 मीटर दूर बरामद किया था। साफ-साफ हत्या का मामला दिखने के बावजूद पुलिस की ओर से अभी इस मामले पर धारा 174 के तहत ही जांच की जा रही है।
विज्ञापन


वहीं रेलवे स्टेशन पर भी तीन दिन पहले मिले सिर कटे शव का कोई अता पता नहीं। शव को अभी पहचान के लिए जीएमसी के शवगृह में रखा हुआ है। पुलिस इसे लेकर पूछताछ कर रही है, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला है। 
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें