फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डोडा से अगवा लड़की जम्मू में मिली, अपहरण करने वाला भी गिरफ्तार

Thu, 23 Feb 2017 04:42 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
अपहरण - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
डोडा जिले के गंदोह पुलिस ने अपहृत हुई युवती को जम्मू के छन्नी रामा इलाके से बरामद कर लिया। मौके से अपहरणकर्ता को भी पकड़ लिया गया। दोनों को डोडा ले जाया गया। युवती को परिवार के हवाले कर दिया गया। जबकि आरोपी को पुलिस ने अपने पास रखा है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मलानू इलाके के एक परिवार ने पुलिस को शिकायत दी थी कि 30 जनवरी को उनकी बेटी का अपहरण हो गया है। पुलिस तब से ही उसकी तलाश में लगी हुई थी। पुलिस को फोन रिकार्ड की जांच के दौरान पता चला कि वह जम्मू के छन्नी रामा इलाके के एक मकान में है।

सूचना पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने बुधवार को छापा मारा और उन्हें बरामद कर लिया गया। आरोपी की पहचान नावेद अहमद निवासी ठाठरी के रूप में हुई है। पुलिस आगे की कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें