आयुर्वेदिक दवाओं से शर्तिया बेटा या बेटी के जन्म का दावा करने वाले क्लीनिक को जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सील कर दिया। डिप्टी सिविल सर्जन की शिकायत पर आयुर्वेद क्लीनिक संचालक को पुलिस ने हिरासत मे ले लिया।
पीसीपीएनडीटी के नोडल अधिकारी डॉ. संजीव भगत ने बताया कि प्रदेश सरकार लिंगानुपात संतुलन के प्रति संवेदनशील है। इस वजह से विभाग अवैध गर्भपात करने वाले, बेटा या बेटी की शर्तिया दवा बेचने वाले, लिंग परीक्षण करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चला रहा है।
इस क्रम में बुधवार को सेक्टर-15ए अजरौंदा सब्जी मंडी माता चौक के पास एक आयुर्वेदिक क्लीनिक को सील किया है। उन्होंने बताया कि आरोपी क्लीनिक संचालक बंझापन का इलाज करने के अलावा लड़का या लड़की होने की दवा देता था।
इसके अलावा आरोपी क्लीनिक संचालक के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। आरोपी के खिलाफ पीसीपीएनडीटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कराया जाएगा। पुलिस ने आरोपी अपनी हिरासत में ले लिया है।