फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में 9 साल की बच्ची की मौत

Mon, 06 Feb 2017 12:03 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
नौ वर्षीय बच्ची की मौत - फोटो : डेमो फोटो
विज्ञापन
जम्मू के नरवाल थाने के अंतर्गत आने वाले इलाके में मोटरसाइकिल चालक को ट्रक द्वारा टक्कर मारे जाने से नौ वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार मलिक मार्केट के पास मोटरसाइकिल चालक अल्ताफ अपनी नौ वर्षीय अनीशा को लेकर जा रहे थे।
विज्ञापन


इसी बीच पीछे से आ रही ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने ट्रक  चालक को पकड़ने की कोशिश की लेकिन वह मौके से फरार हो गया। घायल अवस्था में पिता ने बच्ची को लेकर जीएमसी पहुंचे।

जहां इलाज के दौरान अनीशा ने दम तोड़ दिया। फिलहाल नरवाल थाने में केस दर्ज करा दिया गया है। पुलिस के अनुसार कार्रवाई की जा रही है, जल्द ही ट्रक चालक को पकड़ने की बात कही गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें