फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलात्कार का विरोध करने पर छात्रा का हाथ तोड़ा

Mon, 25 Aug 2014 06:58 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, राजोरी
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर की ठुडी छपरियां निवासी 12वीं कक्षा की एक छात्रा पर एक युवक ने हाकी से हमला कर घायल कर दिया। घायल छात्रा को जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, स्थानीय निवासी 12वीं कक्षा की छात्रा अलीशा शफी रविवार की शाम को शहर के जम्मू पुंछ नेशनल हाइवे स्थित पंजपीर जियारत पर माथा टेकने जा रही थी।
विज्ञापन


वहीं जवाहर नगर स्थित एक पेट्रोल पंप पर कार्य करने वाले एक युवक ने पीडि़त छात्रा का रास्ता रोक उसके साथ दुर्व्यवहार किया। रात को करीब साढ़े आठ बजे जब छात्रा अपने घर लौट रही थी तो आरोपी युवक मोहम्मद शहजाद ने फिर उसका रास्ता रोकने का प्रयास किया।

छात्रा द्वारा इसका विरोध करने पर युवक ने हाकी से उस पर हमला कर दिया। हमले में छात्रा की एक बांह में फ्रैक्चर आया है। मौके पर मौजूद लोगों ने बीच बचाव कर छात्रा को बचाया और उसके परिवार को सूचित किया। परिवार वालों ने तुरंत छात्रा को जिला अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन


अस्पताल में उपचार कर रहे डाक्टर के अनुसार उसकी एक बाजू टूट गई है। वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। एसएचओ राजोरी यशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। युवक फरार बताया जा रहा है। धर पकड़ के लिए पुलिस कई संदिग्ध स्थानों पर छापेमारी कर रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें