फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

24 घंटे में चार की मौत

Wed, 20 Apr 2016 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
हादसा - फोटो : Demo Pic.
विज्ञापन
जम्मू-अखनूर मार्ग पर पिछले 24 घंटों में तीन सड़क हादसों में चार लोगों को मौत हो गई। तीनों हादसे अखनूर मार्ग पर डेढ़ किलोमीटर के दायरे में कानाचक्क पुलिस अधिकार क्षेत्र में हुए। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह बटैहड़ा गुमपुल में मोटरसाइकिल और ट्रक की टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई थी, जबकि मंगलवार सुबह को अखनूर निवासी विकास शर्मा का शव बटैहड़ा में सड़क किनारे मिला। पुलिस का कहना है कि विकास शर्मा सोमवार रात को मोटरसाइकिल से जम्मू से अखनूर जा रहा था।

देर रात को बटैहड़ा में उसकी मोटरसाइकिल को किसी वाहन ने टक्कर मार दी। उसका शव मोटरसाइकिल समेत सड़क किनारे लगे सफेदे के पेड़ों के बीच झाडि़यों में मिला। शव को मंगलवार सुबह लोगों ने देखा। 
विज्ञापन


वहीं इस हादसा स्थल से थोड़ी दूरी पर जम्मू से अखनूर की ओर जा रहे स्कूटी (जेके02बीके 3168) सवार दो युवक शिवा और दीपू हादसे के शिकार हो गए। पुलिस के अनुसार हादसा स्कूटी स्लिप होने से हुआ। दोनों मूलरूप से उड़ीसा के रहने वाले बताए गए, जो वर्तमान में नई बस्ती में रह रहे थे। शिवा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दीपू की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई।

तीनों मामलों में कानाचक्क पुलिस ने आरपीसी की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी है। विकास का शव पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया, जबकि शिवा और दीपू के शवाें का पोस्टमार्टम आज होना है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें