जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में बार्डर सिक्योरिटी फोर्स के एक पूर्व कमांडेंट ने आत्म हत्या कर ली। पूर्व कमांडेंट ने अपनी लाइसेंसी गन से खुद को गोली मार ली।
पुलिस के मुताबिक 75 साल के रिटायर्ड कमांडेट जय देव सिंह ने डबल बैरल लाइसेंसी गन से खुद को अपने घर पर गोली मार ली।
उन्होंने कहा कि घटना का पता लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जांच में जुट गई कि आखिर जय देव ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
शव को कठुआ स्थित जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कठुआ पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है और जांच शुरू कर दी गई है।