फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया से हुआ था पहला पोस्ट, लाइक करने पर फंसे

Wed, 30 Mar 2016 01:00 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
facebook
विज्ञापन
एक समुदाय को लेकर फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी करने का पहला पोस्ट मलेशिया से पोस्ट हुआ था। पुलिस मलेशिया से पोस्ट करने वाले को भी दबोचेगी।
विज्ञापन


दरअसल, जम्मू के मिश्रीवाला क्षेत्र का रहने वाला एक युवक मलेशिया में रहता है। जिसने कुछ दिन पहले एक समुदाय को लेकर कुछ आपत्तिजनक तस्वीरों को पोस्ट किया। इसके बाद उसी के क्षेत्र के कुछ युवकों ने उसके पोस्ट को लाइक किया। इसके बाद पुलिस ने उन्हें धर लिया। आरोपियों पर आईटी एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। 

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिस पोस्ट पर कार्रवाई की जा रही है, वह मलेशिया से पोस्ट हुआ। समुदाय विशेष के सचिव ने इसे लेकर पुलिस के आईटी सेल में शिकायत दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उस युवक पर कार्रवाई करने का तरीका तलाश रही है, जो मलेशिया में है। उसके फेसबुक को पुलिस ने बंद कर दिया है और उसके तमाम पोस्टों की जांच की जा रही है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें