फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राहक को तंग करने वाले दुकानदार पर मुकदमा

Sat, 22 Nov 2014 12:25 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्राहक को मशीन लौटाने में टालमटोल करने के चलते ज्यूल चौक के एक दुकानदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। हाईकोर्ट के निर्देश के बाद नवाबाद पुलिस ने कृष्णा विहार जानीपुर निवासी एमएल शर्मा की शिकायत पर दुकानदार प्रभुदयाल सिंह के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक एमएल शर्मा ने ज्यूल में एक दुकान करने वाले व्यक्ति से मशीन खरीदी थी, जोकि कुछ समय के बाद खराब हो गई। गारंटी में होने के चलते जब दुकानदारों को नई मशीन लौटाने के लिए बोला तो वह टालमटोल करने लगा।

कई चक्कर लगाने के बाद पीड़ित की समस्या हल नहीं हुई तो उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया और कोर्ट ने दुकानदारों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने के निर्देश दिए तो नवाबाद पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें