फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हत्या के मामले में कोर्ट ने पिता-पुत्र को किया बरी

Fri, 27 Feb 2015 12:41 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ के प्रिंसिपल सेशन जज जफर हुसैन बेग ने रिश्तेदार की हत्या करने के एक मामले में अभियोजन की विफलता के कारण आरोपी खुर्शीद हुसैन और उनके पुत्र नजीर हुसैन को बरी कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस केस के अनुसार मंडी थाने को तीन अगस्त 2009 को सूचना मिली कि एक दिन पहले इलाके की हजरा बेगम की संदिग्ध हालत में मौत हो गई है। उसका शव उसके घर के पास ही पड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लिया और उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने बताया कि महिला की मौत गला घोटने से हुई है।

जांच के दौरान पता चला कि मृतका का पति मोहम्मद राशिद की मौत हार्ट अटैक से हुई थी। वह जम्मू कश्मीर आर्म्ड पुलिस में तैनात था। विभाग ने उसके परिवार के पत्र में 7.74 लाख रुपये और केनू (पुंछ) के पास एक घर सेंक्शन किया। परिवार को उसकी पेंशन भी मिल रही थी।
विज्ञापन


मतृका के करीबी रिश्तेदार आरोपी नजीर हुसैन और मोहम्मद हुसैन ने मोहम्मद राशिद की संपत्ति हथियाना चाहते थे। इसी क्रम में खुर्शीद हुसैन का विवाह मृतक की बेटी के साथ करने का प्रस्ताव दिया गया, जिसे हजरा बेगम ने नकार दिया।

इससे उनके संबंधों में तनाव आ गया। इसके बाद आरोपियों ने हजरा बेगम की हत्या का षड्यंत्र रचा। दो अगस्त 2008 को आरोपी उसके घर में घुसे और उसका गला दबाकर उसकी हत्या कर दी। साथ ही उसका शव खेत में फेंक दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आरपीसी की धारा 302 के तहत मामला दर्ज किया और जांच पूरी होने के बाद अदालत में चालान पेश किया।

प्रिंसिपल सेशन जज ने तमाम दलीलों को सुनने और सबूतों पर गौर करने के बाद पाया कि आरोपियों के खिलाफ हत्या करने के आरोप साबित नहीं हो रहे हैं। इसलिए आरोपियों के खिलाफ अभियोजन को खारिज किया जाता है। साथ ही उन पर लगे आरोपों से उन्हें बरी किया जाता है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें