फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कठुआ में गोलीबारी, एक पुलिसकर्मी घायल

Mon, 29 Jun 2015 12:16 PM IST
एजेंसी/जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर के कठुआ जिले में अज्ञात बंदूकधारियों की गोलीबारी में आज एक पुलिस कर्मी घायल हो गया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि जिले के शहीदी चौक पर आज सुबह नौ बज कर करीब 20 मिनट पर सिपाही जगदीश सिंह पर कुछ अज्ञात व्यक्तियों ने गोलीबारी की जिससे वह घायल हो गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि घायल पुलिस कर्मी को पहले कठुआ के जिला अस्पताल ले जाया गया और फिर वहां से उसे जम्मू स्थित सरकारी मेडिकल कालेज ले जाया गया है ।

अधिकारी ने बताया कि बंदूकधारी पंजाब के पंजीकरण नंबर की एक कार में बैठक कर भाग गए। जिस कार से बदमाश भागे थे उस कार को कुछ दूरी पर बरामद कर लिया गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों को पकड़ने के लिए अभियान शुरू कर दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें