फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जहर खाया, फांसी लगाई, फिर भी बच गई जान

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदा लगाने के प्रयास में वीरवार को एक कांस्टेबल गंभीर रूप से घायल हो गया। जीएमसी पुलिस चौकी में कांस्टेबल के फंदा लगाने के प्रयास के साथ-साथ जहर खाने की एमएलसी भी बनी है।
विज्ञापन


दुर्गा नगर नजदीकी बावा पैलेस निवासी कांस्टेबल सुमित टिक्कू (32) को इलाज के लिए जीएमसी की इमरजेंसी में रखा गया है। गर्दन में खिंचाव आने के कारण गंभीर घाव हो गया है। अभी तक उन्हें होश नहीं आई है।

बताया जा रहा है कि सुमित टिक्कू आरआईपी के जवान है। उन्होंने अपने निवास स्थान पर वीरवार को संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाने का प्रयास किया लेकिन परिवार के लोगों ने समय पर देख लिया और उन्हें नीचे उतार लिया।
विज्ञापन

गंभीर हालत में जीएमसी में भर्ती कराया

इस दौरान उनके गले में घाव हो गया। गर्दन की नसों में तनाव आ जाने के कारण वह बेहोश हो गए। अफरा-तफरी में परिवार के सदस्यों ने उन्हें जीएमसी में भर्ती करवाया।

यहां मेडिकल चेकअप के दौरान डाक्टरों ने पाया कि पीड़ित ने जहर भी खाया हुआ है। उन्हें तुरंत उलटियां करवाई गई तथा वेंटिलेटर पर रखा गया है। देर रात तक उन्हें होश नहीं आई थी। जीएमसी की इमरजेंसी में सुमित टिक्कू उपचाराधीन है।
विज्ञापन

चार महिलाओं सहित सात ने जहर निगला

शहर और आसपास इलाकों में वीरवार को चार महिलाओं सहित सात लोगों ने जहर निगल लिया। पीड़ितों की हालत खराब होने पर परिवार वालों ने नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया।

वहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जीएमसी रेफर कर दिया गया। कुछ मामलों में पुलिस ने केस भी दर्ज किए हैं। सिद्दड़ा के ढाब मोहल्ले में तीन महिलाओं ने घर पर जहर खा लिया। इनमें मुखतार (35), शकीला (35) और सलीमा (25) शामिल है।

उधर जानीपुर निवासी शट्टी शर्मा (22) ने जहर खा लिया। लगातार उलटियां होने पर परिवार के लोगों ने जीएमसी में भर्ती करवाया। हरी नगर इलाके में रिहाड़ी कालोनी निवासी दीपांशु गुप्ता (20) ने घर में जहर निगल लिया।

अखनूर निवासी ज्योति देवी (28) ने भी घर पर जहर खा लिया। उसे अखनूर के अस्पताल में भर्ती करवाया। वहां से जीएमसी रेफर कर दिया। यहां रूपनगर निवासी रवि कौल (35) ने घर पर जहर खा लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें