फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक काफिले की गाड़ी और मेटाडोर में टक्कर

Tue, 29 Mar 2016 08:05 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
भद्रवाह से जम्मू की ओर जा रहे स्थानीय विधायक दिलीप सिंह परिहार के काफिले की एक गाड़ी और सामने से आ रही मेटाडोर में मंगलवार को जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में विधायक के तीन सुरक्षा कर्मी घायल हो गए।
विज्ञापन


इनमें से दो को नाजुक हालत में जम्मू एयरलिफ्ट किया गया। विधायक की गाड़ी पीछे थी, जिससे वह बाल-बाल बच गए। जानकारी के मुताबिक विधायक दिलीप सिंह परिहार अपने विधानसभा क्षेत्र का दौरा करने के बाद जम्मू लौट रहे थे।

जब वह भद्रवाह से पांच किलोमीटर आगे सरना पहुंचे तो सामने से आ रही एक तेज रफ्तार मेटाडोर (जेके06-0934) के साथ उनके काफिले में शामिल सुरक्षा कर्मी की जिप्सी की भिड़ंत हो गई। इस दुर्घटना में तीन सुरक्षा कर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन


तीनों को आनन-फानन में उप जिला अस्पताल भद्रवाह पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार देने के बाद राजिंद्र सिंह और हाकम सिंह निवासी जम्मू को एयरफोर्स के हेलीकाप्टर से जीएमसी जम्मू रेफर किया गया।

जबकि तीसरे सज्जाद हुसैन की हालत सामान्य है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए और केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी। मेटाडोर का चालक हादसा होते ही गाड़ी छोड़कर मौके से फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें