फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर युवक से सवा लाख ठगे

Sat, 14 Feb 2015 11:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
विदेश भेजने के नाम पर बाप-बेटे ने एक युवक से 1.38 लाख रुपये ठग लिए। पीड़ित युवक की याचिका पर हाईकोर्ट के निर्देशानुसार गंग्याल पुलिस ने माडल टाउन निवासी प्रीतम सिंह और उनके बेटे विपुल कुमार के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। इस धोखाधड़ी का खुलासा तब हुआ, जब कई माह तक इंतजार करने पर वीजा घर नहीं पहुंचा।
विज्ञापन


फिलहाल आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। जानकारी के मुताबिक नानक नगर निवासी अर्शबीर सिंह ने हाईकोर्ट से आदेश लाकर गंग्याल पुलिस को दिया था, जिसमें अर्शबीर ने आरोप लगाया कि विपुल कुमार और उसके पिता प्रीतम सिंह ने उसे विदेश भेजने का झांसा दिया। इसके लिए वीजा तथा अन्य खर्च डालकर 2 लाख रुपये में सौदा तय हुआ।

तीन माह पहले उसने 1.38 लाख रुपये आरोपियों के कहे अनुसार दे दिए। लेकिन तीन-चार माह बीतने के बाद भी वीजा नहीं आया। सौदे के मुताबिक वीजा मिलने के बाद शेष 62 हजार रुपये दिए जाने थे। जब आरोपियों से वीजा के बारे में पूछा गया, तो उन्होंने आनाकानी करनी शुरू कर दी।
विज्ञापन


फिर अर्शबीर सिंह एक दिन अपनी मां के साथ आरोपियों के घर गया, जहां उन्होंने अर्शबीर के साथ मारपीट की। इसके बाद अर्शबीर सिंह ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट ने मामले में सुनवाई करने के बाद गंग्याल पुलिस को बाप-बेटे के खिलाफ मारपीट और धोखाधड़ी का मामला दर्ज करने का आदेश दिया। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें