जम्मू में घर से निकली युवती के अपहरण करने पर तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। त्रिकुटा नगर पुलिस स्टेशन में युवती के पिता ने शिकायत दर्ज कराई। जानकारी के अनुसार हैदर हुसैन निवासी सांबा जोकि मौजूदा समय में मलिक मार्केट इलाके में रहता है। बताया कि 21 वर्षीय बेटी घर से बाहर काम के लिए गई हुई थी। घर के बाहर से तीन लोगों ने उसका अपहरण किया। मोहम्मद रफीक निवासी नवावाद, राज कुमार निवासी बिश्नाह तथा हरविन्द्र पाल सिंह उर्फ विक्की निवासी भठिंडी ने उसका अपहरण किया है।