छन्नी हिम्मत इलाके में दो युवकों ने एक अन्य युवक को चाकू मारकर फरार हो गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस अनुसार राहुल चौधरी (18) निवासी सैनिक कालोनी पर किट्टु सरदार और सचिन नाम के दो युवकों ने शाम के समय सैनिक कालोनी में ही तेज धारदार चाकू से हमला कर घायल कर दिया।
हमला कर दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए। आसपास मौजूद लोगों ने राहुल को गांधीनगर सरकारी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। पुलिस ने 41/17 यूएस 341/323 आरपीसी, 4/25 सेक्शन के तहत केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने घायल युवक का बयान दर्ज कर लिया है। फिलहाल हमला करने के कारणों की जांच जारी है।