फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटड़ा जा रही बस पहाड़ी से टकराई

Tue, 14 Oct 2014 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू से कटड़ा जा रही एक बस नगरोटा टोल पोस्ट के पास अनियंत्रित होकर पहाड़ी से जा टकराई। हादसे में सवारियों को हलकी चोट आई। नजदीक के अस्पताल में उनका उपचार करने के बाद गंतव्य की ओर रवाना कर दिया गया। मामले में पुलिस ने बस को सीज करने के साथ चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


जानकारी मुताबिक मंगलवार को जम्मू से सवारियों को लेकर एक बस कटड़ा जा रही थी। जैसे ही बस नगरोटा टोल पोस्ट के नजदीक पहुंची चालक का बस से नियंत्रण हट गया। चालक ने बस को दूसरे वाहन के साथ टक्कर होने से बचाने के प्रयास में पहाड़ी की ओर मोड़ दिया। इससे बस का आगे का हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया।

हादसे में सवारियों को हलकी चोटें आईं। वहीं चालक बस को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बस को सीज कर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया। उधर, नरवाल में सोमवार की रात ट्रक और कार की टक्कर में कार सवार चालक घायल हो गया। छन्नी इलाके में भी कार और मोटरसाइकिल की टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार बब्बू घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें