फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

करेंट लगने से किशोर की मौत

Thu, 30 Mar 2017 03:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
करेंट लगने से मौत - फोटो : demo pic
विज्ञापन
हाईटेंशन तार की चपेट में आए किशोर ने बुधवार को जीएमसी अस्पताल में दम तोड़ दिया। पुुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम करा कर परिवार वालों को सौंप दिया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार 20 मार्च को 16 वर्षीय नौवीं कक्षा का छात्र ऋतिक शर्मा निवासी झांगड़ तहसील नौशेरा उसी इलाके के एक मंदिर में माथा टेकने गया था। इसी दौरान हाईटेंशन तार की चपेट में आने से वो बुरी तरह से झुलस गया था। परिवार वालों की तरफ से उसे तत्काल जीएमसी में भर्ती कराया गया। जहां उसका इलाज चल रहा था। बुधवार को हालत ज्यादा नाजुक होने के साथ ही उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया गया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें