फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायन बताकर महिला और उसकी तीन मासूम बच्चियों पर फेंका था तेजाब, चार आरोपियों को सात साल की कैद

Thu, 30 Mar 2017 03:44 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला,वाराणसी
विज्ञापन
कपसेठी क्षेत्र की वर्ष 2009 की घटना, भूतप्रेत के चक्कर में बढ़ गया था मामला
विज्ञापन
भूत करवाने का आरोप लगाकर महिला और उसकी तीन मासूम बच्चियों पर तेजाब फेंकने के चार आरोपियों को अदालत ने सात साल कैद की सजा सुनाई है। आरोपी महफूज, जाबिर, आशिक अली और नूर आलम को अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट दीपक यादव की कोर्ट ने दोषी पाया।
विज्ञापन

बुधवार को तीनों को सात वर्ष की कड़ी कैद और छह हजार जुर्माने की सजा सुनाई।

अभियोजन के मुताबिक कपसेठी थाने के तिलवार निवासी गुलाम गौस 21 मार्च, 2009 की रात में घर में सोया था। रात करीब साढ़े 11 बजे गांव के ही चारों अभियुक्त आए और दरवाजा खुलवाया। वादी ने आने का कारण पूछा तो अभियुक्तों ने डायन बताकर  भूत कराने का आरोप लगाया।

वादी ने इंकार किया तो अभियुक्तों ने तेजाब फेंक दिया। इससे वादी की पत्नी शाहजहां और तीन मासूम बच्चियां अंजुम, परवीन और शाहीन झुलस गईं। प्रकरण में नौ गवाह पेश किए गए। 
विज्ञापन


कोर्ट ने फैसले में कहा कि जिन पीड़ितों को तेजाब फेंककर झुलसाया गया, सभी नारी हैं, जिनमें अबोध भी हैं। अभियुक्तों ने वारदात के बाद जान से मारने की धमकी भी दी। यह जघन्य अपराध है।

अभियोजन अधिकारी घनश्याम राय की दलील रही कि मात्र भूत करने जैसी अंधविश्वास की बातों का आरोप लगाकर तेजाब फेंका गया और इसके चलते मासूमों को असहनीय पीड़ा झेलनी पड़ी। छोटी सी उम्र की अंजुम का जीवन ही बरबाद हो गया। लंबे समय तक इलाज कराया, उसमें लाखों रुपये लगा।
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें