फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बस के भीतर मिला कंडक्टर का शव

Sun, 29 Oct 2017 07:12 PM IST
amarujala.com- Presented by: चंद्रा पाण्डेय
विज्ञापन
- फोटो : DEMO PHOTO
विज्ञापन
पीर मीट्ठा पुलिस थाना अंतर्गत जोगी पार्क में एक बस कंडक्टर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में रविवार सुबह बस के भीतर मिला है। घटना की जानकारी पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेते हुए पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है और संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

रविवार सुबह गुज्जर नगर पुलिस चौकी को जानकारी मिलती है कि एक बस के भीतर युवक का शव पड़ा है। पुलिस मौके पर जाकर छानबीन शुरू की। बस का ड्राइवर बताया है कि युवक आशिक अहमद (23) निवासी अहमद नगर (श्रीनगर) उसके साथ वर्ष 2015 से था। शनिवार रात सभी ने साथ खाना खाया।
उसके बाद वह घर चला गया। इस दौरान आशिक ने बस को जोगी गेट के पास लगाकर उसी में सोने की बात कही। अगले दिन सुबह जब बस ड्राइवर और अन्य लोग युवक को फोन करने लगे तो उसने फोन नहीं उठाया। मौके पर पहुंचे पर बस की खिड़की से देखा तो पिछली सीट से नीचे आशिक गिरा पड़ा था।
विज्ञापन

किसी तरह बस में घुसकर आशिक को उठाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं उठा। उसके बाद पुलिस को जानकारी दी। फिलहाल पुलिस ने शव को युवक के श्रीनगर से आए परिवार वालों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें