जम्मू में सड़क हादसे में एक पुलिस कर्मी की मौत हो गई और अन्य पुलिस कर्मी घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार शकुंतला इलाके में शनिवार सुबह स्कूटी से एएसआई रमेश चंदर (50) निवासी रूप नगर और हेड कांस्टेबल सदिक अहमद (40) निवासी उधमपुर किसी काम से जा रहे थे।
इसी बीच पीछे से आ रही तेज रफ्तार बस ने उन्हें टक्कर मार दी। दोनों सड़क पर काफी दूर जा गिरे। इसी बीच मौका देखकर ड्राइवर फरार होने में सफल भी गया। दोनों को घायल अवस्था में आसपास मौजूद लोगों ने उन्हें जीएमसी पहुंचाया।
जहां डाक्टरों ने रमेश चंदर को मृत करार घोषित कर दिया। वहीं हेड कांस्टेबल सादिक की हालत गंभीर बनी हुई है। एएसआई के शव को पोस्टमार्टम के लिए जीएमसी शवगृह में रखा गया है। पुलिस की ओर से आरोपी ड्राइवर की तलाश जारी है।