फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कश्मीर में फिर मोबाइल टावर लगाने पर हमला

विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर अथवा अपनी जमीन पर मोबाइल टावर लगाने वाले लोगों को आतंकी लगातार अपना निशाना बना रहे हैं। सोपोर में तीन वारदातों को अंजाम देने के बाद आतंकियों ने बुधवार को पट्टन में एक और व्यक्ति पर अंधाधुंध गोलियां चलाकर उसे मारने की कोशिश की।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक श्रीनगर शहर से करीब 30 किलोमीटर दूर स्थित पट्टन इलाके के सैदापुरा गांव के इम्तियाज ने अपनी जमीन पर दो अलग-अलग मोबाइल कंपनियों के टावर लगा रखे हैं।

बुधवार शाम आतंकियों ने पास से इम्तियाज अहमद पर अंधाधुंध गोलियां बरसा दीं। हमले में इम्तियाज गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तुरंत श्रीनगर के बोन एंड ज्वाइंट अस्पताल ले जाया गया।
विज्ञापन


वारदात के तुरंत बाद सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर आतंकियों की धरपकड़ के लिए अभियान चलाया, पर कोई हाथ नहीं लगा।
विज्ञापन

पढ़े, इस ल‌िए हो रहे है मोबाइल टावरों पर हमले

सोपोर जिले में मोबाइल सेवा को निशाना बनाने वाले आतंकी खुन्नस निकाल रहे हैं। आतंकियों का खुफिया यंत्र पुलिस ने बरामद किया था। इसके बाद से लगातार मोबाइल सेवा आतंकियों के निशाने पर है। आतंकी उक्त यंत्र से अपना संचार नेटवर्क चला रहे थे।

आतंकी हर हाल में अपने यंत्र को वापस लेना चाहते हैं। यही वजह है कि लगातार मोबाइल टावरों, मोबाइल कंपनियों के कर्मचारियों और मोबाइल टावर लगे घरों को निशाना बनाया जा रहा है। आतंकियों की वारदातों से सोपोर में मोबाइल सेवा भी बुरी तरह से प्रभावित हुई है।

बुधवार को मोबाइल कंपनियों की सेवा पूरा दिन बाधित रही। निजी कंपनियों और बीएसएनएल की सेवा बंद रही। उल्लेखनीय है कि करीब 20 दिन पहले आतंकियों का एक यंत्र मोबाइल टावर से पुलिस ने रिकवर किया था। आतंकी इस यंत्र की मदद से क्षेत्र में अपना संचार नेटवर्क चलाते थे।

इस यंत्र की मदद से स्थानीय ओवर ग्राउंड वर्करों और स्थानीय लोगों की मदद ली जाती थी। कश्मीर के आईजीपी पुलिस, जेएम जिलानी ने बताया कि पुलिस ने आतंकी इस यंत्र से अपना नेटवर्क चलाते थे।

पुलिस ने कई लोगों की पहचान की है, जो आतंकियों के लिए काम करते थे। सभी मोबाइल टावरों को सुरक्षा नहीं दी जा सकती और न ही सभी कार्यालयों को, लेकिन जो लोग इस सेवा को बाधित करने की कोशिश कर रहे थे, उनको पुलिस ने दबोचा है और कुछ की तलाश की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें