फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैन्य कर्मी की पत्नी से छेड़छाड़

Mon, 19 Oct 2015 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमरउजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर थाना के अंतर्गत इलाके में बीएसएफ की 33 बटालियन में तैनात एक सैन्य कर्मी की पत्नी के साथ डाक्टर द्वारा छेड़छाड़ का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


पीड़िता ने इसकी शिकायत अखनूर थाने में की तो पुलिस ने आरोपी डाक्टर अमित कुमार के खिलाफ धारा 354 के तहत मामला दर्ज कर लिया है, लेकिन अभी तक आरोपी डाक्टर की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

अखनूर थाने के एसएचओ पुष्पिंद्र सिंह के मुताबिक एक महिला ने उन्हें शिकायत में बताया कि यूनिट के अंदर ही एक डाक्टर तैनात है। वह बीमार होने के चलते डाक्टर के पास अपना चेकअप करवाने के लिए गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले दो-तीन दिन से वह इलाज के लिए आ रही थी। इस दौरान डाक्टर की ओर से उसने कुछ गलत हरकत होती महसूस की, लेकिन उसने इसे पहले नजरअंदाज कर दिया।

शायद इसी बात का डाक्टर ने गलत फायदा उठाया और उसने उसके साथ जबरदस्ती की। वह किसी तरह से डाक्टर के चंगुल से निकली और उसने घटना की जानकारी अपने पति को दी तो उन्होंने इसकी शिकायत अखनूर थाने में दी। पुलिस ने डाक्टर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें