फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी घुसपैठ की फिराक में

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद के कई आतंकी सांबा सेक्टर से घुसपैठ की फिराक में है। पाकिस्तान के लांचिंग पैड पर एक दल को कुछ दिनों से सीमा के निकट देखे जाने के इनपुट मिले हैं। खुफिया सूत्रों के अनुसार इस दल में 4-5 आतंकी शामिल हैं और यह पाकिस्तान के शकरगढ़ में डेरा डाले हुए हैं। हीरानगर सेक्टर के सीमावर्ती क्षेत्र के साथ ही पाकिस्तान के सुकमाल लांचिग पैड पर गतिविधियों को अंजाम दे रहे हैं।
विज्ञापन

सूत्रों के अनुसार सीमावर्ती गांव बोविया, कटोय पोस्ट और मंगुचक क्षेत्र की आतंकियों ने रैकी भी कर रखी है। सूत्रों के अनुसार बोविया के तरना नाले से पहले भी कई बार घुसपैठ हो चुकी है व कई घुसपैठ के प्रयास को विफल भी बनाया गया है। अधिकतर नजर इसी नाले पर रहती है। कटोय पोस्ट के सामने बंई नाला भी आतंकवादियों का पुराना मार्ग रहा है। सूत्रों की मानें तो झज्जर कोटरी में हुए आतंकी हमले में घुसपैठ करने वाले आतंकियों ने इसी मार्ग का इस्तेमाल किया था। वहीं मंगुचक के निकट बहने बाला बबर नाला भी आतंकियों का पुराना मार्ग रहा है। इस मार्ग से भी आतंकियों की घुसपैठ हो चुकी है। सूत्रों के अनुसार ऐसे में अब जैश के आतंकियों को इन्हीं क्षेत्रों की रैकी कराई गई है। पाकिस्तान के सुकमाल लांचिंग पैड से तीनों नालों से आसानी से घुसपैठ कराई जा सकती है। जिसके लिए आतंकियों की इन पुराने घुसपैठ के मार्गों पर नजर है। इसी क्षेत्र से उन्हें रैकी कराई जा रही है। ताकि गणतंत्र दिवस पर किसी बड़ी वारदात को अंजाम दिया जा सके, इनमें सैन्य प्रतिष्ठान भी शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें