फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला का एटीएम बदल कर खाते से निकाले 40 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जानीपुर क्षेत्र में एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर उसके खाते से 40 हजार रुपये निकाल लिए गए। महिला की शिकायत पर जानीपुर पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार परवीन अख्तर निवासी अपर पलौड़ा क्षेत्र के एक एटीएम में पैसे निकालने के लिए गई। वहां उसे पैसे निकालने में दिक्कत आ रही थी। इस दौरान अंदर मौजूद एक युवक ने उसकी मदद करने के बहाने उसके एटीएम कार्ड को बदल दिया। उसने कहा कि मशीन खराब है। महिला वहां से चली गई। बाद में महिला को दूसरे एटीएम में पैसे निकालने पर पता चला कि उसका कार्ड बदल लिया गया है। बैंक में गई तो पता चला कि उसके खाते से चालीस हजार रुपये निकाल लिए गए हैं।
इसके अलावा जानीपुर पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर फर्जीवाडे़ का मामला दर्ज किया है। इसमें एक व्यक्ति ने फर्जी कागजात बना लिए थे। कोर्ट की तरफ से आदेश आया कि इस मामले को दर्ज कर लिया जाए। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन



विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें