सांबा। जिले के घगवाल में एक हलवाई की दुकान में आग लग गई। आग में दुकान में रखा काफी सामान जल गया। आग लगने का कारण गैस सिलेंडर के लीक होने का बताया जा रहा है। पुलिस के अनुसार घगवाल में बब्लू स्वीट शाप में शनिवार की दोपहर गैस सिलेंडर जलाकर कुछ काम दिया जा रहा था। इस दौरान सिलेंडर से गैस लीक होने लगी। मौके पर काम कर रहे लोगों को इसका अहसास नहीं हो पाया और देखते ही देखते उसमें आग लग गई। स्थानीय लोगों ने फायर ब्रिगेड को सूचित किया, लेकिन तब तक दुकान के अंदर सामान जल कर राख हो चुका था। ब्यूरो