फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मिनी बस को एसएसबी वाहन ने टक्कर मारी, आठ महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। यूनिवर्सिटी रोड पर एक मिनी बस को एसएसबी के वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें आठ महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं। घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। शहर में लगातार दूसरे दिन किसी सिक्योरिटी वाहन के मिनी बस में टक्कर मारने की घटना सामने आई है।
विज्ञापन

घायल महिलाओं में रीतू, अंजू देवी, मधु, शशि, पमा, पूर्वी, ननू, शाजिया शामिल हैं। यह सभी गोरखा नगर और बाहु की रहने वाली हैं। वे विक्रम चौक से बाग-ए-बाहु जाने वाली मिनी बस में जा रही थीं इस बीच एसएसबी के वाहन ने टक्कर मार दी। हादसा होने के बाद महिलाओं में चीख पुकार मच गई। मिनी बस में एक दो व्यक्ति को छोड़कर बाकी सभी महिला यात्री ही थीं। स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से घायलों को जीएमसी पहुंचाया गया। एसएसबी का एक चालक भी घायल हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें