जम्मू। पुलिस मुख्यालय के सामने 213 सैन्य ट्रांजिट कैंप में तैनात एक लेफ्टिनेंट कर्नल की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कर्नल कैंसर की बीमारी से ग्रस्त थे।
मंगलवार को उनकी हालत बिगड़ने के बाद सतवारी स्थित सैन्य अस्पताल में भर्ती कराया गया था। यहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए जीएमसी लाया। मृतक कर्नल सनत कवि उड़ीसा के रहने वाले थे। वह अपने परिवार के साथ ट्रांजिट कैंप में ही रहते थे। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है। ब्यूरो