फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से पलटी कार, 5 जख्मी

Mon, 26 Dec 2016 12:48 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/जम्मू
विज्ञापन
accident - फोटो : graphic
विज्ञापन
कश्मीर की तरफ जा रही एक ट्वेरा गाड़ी को ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को जीएमसी में भर्ती कराया गया है। वहीं, अस्पताल में भर्ती एक अन्य सड़क हादसे के घायल एक युवक ने वीरवार को दम तोड़ दिया।
विज्ञापन


बठिंडी इलाके में एक सात साल की मासूम बच्ची को कार ने टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।जानकारी के मुताबिक, श्रीनगर की तरफ जा रही एक ट्वेरा को बन टोल प्लाजा के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ट्रक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।

हादसा होने के बाद लोग जमा हो गया। हाईवे एंबुलेंस की मदद से उसे जीएमसी में भर्ती कराया गया। घायलों में पट्टन के रहने वाली इशरत, बारामुला के मंजूर अहमद, बडगाम के बिसमा, अब्दुल रशीद और राहिद लतीफ शामिल हैं। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें