नौशेरा से डडेसर टेंट का सामान लेकर जा रही एक टाटा मोबाइल सड़क पर पलट गई। इस हादसे में पांच लोग जख्मी हो गए। घायलों को उपजिला अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। दो को नाजुक हालत में जीएमसी रेफर कर दिया गया।
घायलों में बलवंत राज (24) पुत्र बाबू राम निवासी चौकी, गुलशन कुमार (55) पुत्र नंदलाल निवासी डडेसर, रियाज उल्ला (24) पुत्र तजसल हुसैन निवासी बडून, पुरुषोत्तम लाल (22) पुत्र यशपाल निवासी बरेरी और मोहम्मद लियाकत (25) पुत्र आजम निवासी थन्नामंडी के नाम शामिल हैं।