नरवाल अग्निकांड में मरने वालों की संख्या चार हो गई है। चार दिन के बाद आखिर मौत से लड़ने वाली तसमीना जिंदगी की लड़ाई हार गई। 80 फीसदी तक जल चुकी तसमीना की सोमवार को सुबह जीएमसी अस्पताल में मौत हुई। उसकी मौत में लचर उपचार भी एक कारण रहा।
उसे पहले दिन से ही पट्टियां लपेट कर पुरानी इमरजेंसी में रखी गया था, जबकि उसे किसी बाहरी राज्य के बड़े अस्पताल में शिफ्ट कर उसकी जान बचाई जा सकती थी। उसके साथ आए परिवार वालों ने कहा कि वह पहले दिन से तड़प रही थी। पूरा शरीर जल चुका था। 17 साल की तसमीना शुक्रवार रात को नरवाल अग्निकांड में बुरी तरह से झुलस गई थी।
इसके बाद से ही उसे जीएमसी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अधिक जल जाने की वजह से उसने अस्पताल में दम तोड़ दिया। वहीं, अस्पताल में भर्ती पांच साल के रहीम की हालत भी गंभीर है। वह 60 फीसदी तक जल चुका है। इसके अलावा झुलसे एक अन्य किशोर उसमान को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है।