दोमाना। सेना की 21 जाट बटालियन ने गजनसू सीमा क्षेत्र के गांव चढ़गाली से संदिग्ध परिस्थितियाें में घूम रहे एक व्यक्ति को पकड़ा है। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहेंद्र सिंह बताया। वह हरियाणा के जिला जींद के मोरखी गांव का निवासी है। वह तीन साल पहले एक वारदात के बाद घर से चला गया था। इसके बाद वह देश के विभिन्न भागों में घूमता रहा। सेना की ओर से उसके गांव में सूचना दे दी गई है। फिलहाल उसे गजनसू पुलिस के हवाले कर दिया गया है। ब्यूरो