जम्मू। फला मंडाल के पास तवी नदी में एक व्यक्ति का शव मिला है। उसकी पहचान न्यू प्लाट निवासी मोहन शर्मा के रूप में हुई है। वह कई दिन से लापता था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। माना जा रहा है कि वह जम्मू में कहीं नदी में गिर गया। इसके बाद बहता हुआ फलां मंडाल तक पहुंच गया। इन दिनों बारिश भी हो रही है, जिसके चलते तवी नदी में हर रोज जलस्तर घटता बढ़ता रहता है। पुलिस ने इसे लेकर केस दर्ज कर लिया है। ब्यूरो