दोमाना। दोमाना क्षेत्र में स्कूल गई एक नाबालिग का अपहरण कर उसके साथ रेप किया गया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार गांव बदरोड़ की रहने वाली एक 16 वर्षीय नाबालिग 27 जुलाई को घर से स्कूल गई थी, लेकिन वापस नहीं आई। परिवार के लोगों ने उसे काफी तलाश किया लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। शनिवार को वह अपने आप की घर वापस आ गई। उसने परिजनों को बताया कि उसके ही गांव का सचिन कुमार स्कूल से वापस आते हुए उसे बहला फुसलाकर अपहरण करके ले गया। उसे एक अज्ञात जगह पर ले जाकर रेप किया गया। उसके बाद छोड़ कर भाग गया। परिवार के लोगों ने पुलिस को शिकायत दी। पुलिस की तरफ से उसकी मेडिकल जांच कराई गई। उसके बाद इस संदर्भ में अपहरण तथा दुष्कर्म का मामला दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए उसके घर में छापा मारा, लेकिन वह पकड़ में नहीं आया है। पुलिस उसकी तलाश में लगी हुई है। ब्यूरो