तालाब तिल्लो के भारत नगर में वीरवार की दोपहर को तीन झुग्गियों में अचानक से आग लग गई। दमकल विभाग को सूचना मिली तो जब तक दमकल वाहन घटना स्थल पर पहुंचे, तीनों झुग्गियां राख हो चुकी थीं। हालांकि आग को आगे बढ़ने से रोक लिया गया।
जानकारी के मुताबिक तालाब तिल्लो में बाहरी राज्य के लोग झुग्गियां बनाकर रह रहे हैं। दोपहर करीब 12 बजे इन झुग्गियों में शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई। जिस प्रकार से झुग्गियों के बनाने में लकड़ी, बांस और तिरपाल का इस्तेमाल किया जाता है, इन चीजों ने आग जल्द ही पकड़ ली।
दमकल विभाग को सूचना दी तो रूप नगर, कनाल रोड, सिटी स्टेशन से तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और इसके बाद गांधीनगर से चौथी दमकल गाड़ी को भेजा गया, तब जाकर आग पर नियंत्रण पाया जा सका।