सांबा। पुलिस ने अपराधियों के खिलाफ अभियान जारी रखते हुए चौक चबूतरा जम्मू से फरार व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। वह वर्ष 2011 के दौरान पुलिस थाना सांबा में दर्ज एनडीपीएस मामले में वांछित था। पुलिस सूत्रों के अनुसार सांबा की एक पुलिस टीम इंस्पेक्टर शिवदेव सिंह के नेतृत्व में अमर कुमार पुत्र मणी मुंशी राम निवासी जुलाका मोहल्ला, चौक चबूतरा जम्मू को गिरफ्तार किया। उसके खिलाफ सांबा थाने में एफआईआर नंबर 252/2011 यू / एस 8/21/22 एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज था। उसे कोर्ट में पेश कर हीरानगर जेल भेज दिया गया। ब्यूरो